Advertisement Carousel
Blog

समर्थन मूल्य की गारंटी से बदली किसान देव गढ़वाल की ज़िंदगी

Ad

Advertisements

समर्थन मूल्य की गारंटी से बदली किसान देव गढ़वाल की ज़िंदगी

Advertisements

जांजगीर-चांपा— खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू की गई पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं तकनीक आधारित डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए भरोसे, सुविधा और समय पर भुगतान की मजबूत पहचान बनकर सामने आई है। इस व्यवस्था की जमीनी सफलता का उदाहरण जांजगीर जिले के भाठापारा निवासी किसान श्री देव गढ़वाल हैं।
गढ़वाल ने बताया कि शासन की ओर से समय पर उत्तम बीज और खाद उपलब्ध कराए जाने से फसल अच्छी हुई और पैदावार भी बेहतर रही। मेहनत का परिणाम यह रहा कि उन्होंने उपार्जन केंद्र पेंड्री में कुल 65 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया।
जब किसान  देव गढ़वाल धान से भरी ट्रॉली लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे, तो उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष स्पष्ट नजर आया। खरीदी केंद्र पर सुव्यवस्थित व्यवस्था, सहयोगात्मक व्यवहार और अनुशासित प्रक्रिया ने उन्हें सकारात्मक अनुभव दिया। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से सही तौल, समय पर खरीदी और पारदर्शी कार्यप्रणाली ने उन्हें यह भरोसा दिलाया कि उनकी मेहनत का पूरा सम्मान हो रहा है।
उन्होंने बताया कि सरल टोकन व्यवस्था के कारण उन्होंने सीधे केंद्र पहुंचकर ऑफलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित समय पर बिना किसी परेशानी के धान विक्रय किया। उपार्जन केंद्र में बारदाना, बैठने की व्यवस्था, माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं ने किसानों को बड़ी राहत दी है।
धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, कृषि कार्यों के विस्तार तथा भविष्य की बचत के लिए करेंगे। श्री गढ़वाल का कहना है कि त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बेहतर खेती के लिए प्रेरित होते हैं।
देव गढ़वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू किसान-हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य की गारंटी ने उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाया है। उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना लंबे इंतजार और पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी होने से किसानों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button