Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बेमेतरा

बेमेतरा में भावुक क्षण, सुगवती को अनुकंपा आधार पर आरक्षक पद पर नियुक्ति

Ad

सुगवती को अनुकंपा आधार पर आरक्षक पद पर नियुक्त–एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

   बेमेतरा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला जब स्व. आरक्षक की पत्नि सुगवती को अनुकंपा आधार पर आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति आदेश सौंपा।

     सुगवती के पति, स्व. श्री गौतमचंद ठाकुर, इस इकाई में आरक्षक पद पर पदस्थ थे, जिनका 11 जुलाई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना के उपरांत, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।

     नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, सहानुभूतिपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप आज सुगवती को आरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।

     नियुक्ति के पश्चात सुगवती ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग और संवेदनशील व्यवहार के लिए आभार प्रकट किया।

     इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा एवं प्रभारी स्टेनो सउनि (अ) संतोष सोनवानी, स्थापना/एसआरसी लिपिक महेन्द्र भुआर्य, प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह सहित पुलिस कार्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button