Advertisement Carousel
विदेश

पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला: जाफर एक्सप्रेस के रास्ते में विस्फोट, सैकड़ों यात्री बाल-बाल बचे

Ad

पेशावर 
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने एक बार फिर रेलवे ढांचे को निशाना बनाया है। नसीराबाद जिले के नोटल इलाके के पास मुख्य रेलवे ट्रैक पर लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट हो गया, जिससे ट्रैक का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट जाफर एक्सप्रेस के मौके पर पहुंचने से पहले हो गया, जिससे एक बड़े रेल हादसे से बचाव हो सका।

Advertisements

जाफर एक्सप्रेस पेशावर से क्वेटा जा रही थी, जिसे एहतियातन डेरा मुराद जमाली स्टेशन पर रोक दिया गया। विस्फोट के बाद क्वेटा और अन्य क्षेत्रों के बीच रेल सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं।घटना के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक अन्य विस्फोटक डिवाइस को भी समय रहते निष्क्रिय किया गया। गौरतलब है कि जाफर एक्सप्रेस पहले भी कई बार आतंकियों के निशाने पर रही है। नवंबर में बोलान पास इलाके में ट्रेन पर फायरिंग की गई थी। 
 
अक्टूबर में सिंध के शिकारपुर जिले में ट्रैक ब्लास्ट में सात लोग घायल हुए थे। इस साल मार्च में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर 400 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया था, जिसमें कई सुरक्षाकर्मियों की मौत का दावा किया गया था। लगातार हो रहे इन हमलों ने पाकिस्तान में रेल यात्रियों की सुरक्षा और राज्य की आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button