Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

थाना सरिया की बड़ी कार्रवाई: आर्टिगा कार से 83 किलो 800 ग्राम गांजा जप्त, चालक फरार

Ad

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21/12/2025 को रात्रि में कंचनपुर बैरियर में वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा तरफ से आते सफेद रंग के आर्टिगा कार क्र सीजी 15 CV 1742 को रुकवाने पर चालक द्वारा कार  को नहीं रोकते हुए बड़ी तेजी से भागने लगा।पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करने पर आर्टिगा कार का चालक कार को भटली मुक्तिधाम पास छोड़कर फरार हो गया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर कार की तलाशी लेने पर पीछे सीट तथा चैंबर में कुल 83 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कार में मिले 83 किलो 800 ग्राम गांजा (कीमती आठ लाख चालीस हजार रूपए) घटना में प्रयुक्त आर्टिगा कार (कीमती छह लाख रुपए )जुमला कीमती चौदह लाख चालीस हजार रुपए को जप्त कर अज्ञात आर्टिगा कार क्र सीजी15 CV 1742 के चालक के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र 275/25 धारा ndps एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

Advertisements


          सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , सउनि सुमन चौहान, प्र0आर0-  मोहन गुप्ता ,सुरेंद्र सिदार, सत्यम मंडलोई, आरक्षक- खेमलाल,श्रवण टंडन,लक्ष्मी पटेल,दिगम्बर पटेल,नरेंद्र चंद्रा और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button