Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर थानों में साप्ताहिक ध्यान कार्यक्रम का शुभारंभ

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार दिनांक 21 दिसंबर 2025 को द्वितीय विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के समस्त पुलिस थानों एवं कार्यालयों में साप्ताहिक ध्यान कार्यक्रम के शुभारंभ का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज मैहर जिले के समस्त पुलिस थानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से सामूहिक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

यह कार्यक्रम निर्धारित ज़ूम लिंक के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी थाने एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय जुड़े । कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ, जिसके पश्चात रिलैक्सेशन एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया।

Advertisements

ध्यान सत्र का सीधा प्रसारण हार्टफुलनेस मुख्यालय कान्हा शांतिवनम् से किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश के समस्त पुलिस थाने एवं कार्यालय ऑनलाइन रूप से सहभागी बने। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर, सूबेदार नृपेंद्र सिंह, हार्टफुल नेस समन्वयक श्री पार्थ शर्मा,पुलिस लाइन का बल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ तथा जिले के समस्त थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

ध्यान सत्र का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, तनाव प्रबंधन, एकाग्रता एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। यह साप्ताहिक ध्यान कार्यक्रम भविष्य में नियमित रूप से सभी थानों में आयोजित किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button