Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

ई-केवाईसी नहीं कराने वालों पर सख्ती, 51 हजार राशन कार्ड यूनिटों का दिसंबर का चावल रोका गया

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

Advertisements

देवभोग… कई बार मौका मिलने के बावजूद भी ई केवाईसी नहीं हो पाया हैं जिले में अब तक कुल 51 हज़ार राशन कार्ड यूनिटों का ई केवाईसी नहीं हो पाया हैं जिसके कारण दिसंबर के आबंटन में कटौती हो गई हैं।

Advertisements
Advertisements

दिसंबर के आबंटन में राशन कि हुई कटौती.. ई केवाईसी जिन हितग्राही का नहीं हो पाया हैं उसी का दिसम्बर का आबंटन रुक गया हैं विभागीय अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार नवम्बर माह में कुल आबंटन 65205.46 क्विटंल जारी हुई थी लेकिन ई केवाईसी नहीं होने से दिसंबर में यह आबंटन घट गया हैं, दिसंबर माह में कुल 60953.38 क्विंटल चावल जारी हुआ हैं जो कुल चावल आबंटन में 4252.08 क्विटंल कम हो गया है जिसके कारण सेल्समैन और राशनकार्ड धारियों में मुसीबत बन चुकी हैं। ई केवाईसी कि अंतिम तिथि पहले 30 नवंबर निर्धारित थी लेकिन अब तक पूरा नहीं होने से तिथि को बढ़ा दिया गया हैं अब जिस हितग्राही का ई केवाईसी नहीं हुआ है वो सेल्समैन के पास ई केवाईसी कर ले अगर समय में ई केवाईसी नहीं हो गा तो बाद में स्वत पोर्टल से राशन कार्ड डिलीट हो जायेगा।

खरीदी केंद्रों में बफर लिमिट से ज्यादा धान जमा।

जिले में 201099 राशन कार्ड धारक.. जिले में 201099 राशन कार्ड धारक हैं जिसमें शासन के योजना के तहत् अलग अलग कार्ड हैं जिसमें कुल 608203 यूनिट हैं जिसमे से 557203 राशन कार्ड यूनिटों का ई केवाईसी हो चूका है।

विभाग ने कालाबाजारी रोकने के लिए बायोमेट्रिक पद्धति से राशन वितरण करना शुरु किया है , अभी तक यह व्यवस्था थी कि यदि किसी राशन कार्ड में शामिल एक भी यूनिक की ई केवाईसी हैं तो सभी यूनिक का राशन मिल जाता था , अब जिन यूनिक का ई केवाईसी नहीं है तो उस यूनिक का राशन कार्ड नहीं मिलेगा।

लोगों का बाहर होना एक कारण.. अभी तक जिन लोगों ने ई केवाईसी नहीं किए हैं उनका मुख्य कारण रोजगार के लिए बाहर होना भी हैं , और अपात्र लोगों का भी राशन कार्ड बनने का भी मुख्य कारण है।

पांच साल से कम उम्र के राशन कार्ड यूनिटों का आबंटन नहीं रुका.. मिली जानकारी के अनुसार जिन राशन कार्ड यूनिटों में पांच साल से कम उम्र के यूनिक हैं उनका आबंटन नहीं रुका है, जिनकी उम्र पांच साल से अधिक हैं और वें ई केवाईसी नहीं कर पाए हैं उन्हीं का आबंटन रुक गया हैं।

जिन लोगों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराए हैं , वें जल्द से जल्द अपने निकटतम राशन दुकान में जाकर ई केवाईसी करा लें , सभी राशन दुकानों में ई पास मशीन से ई केवाईसी हो रहें हैं और जो नहीं करा पायेगा उसका नाम स्वत रद्द हो जायेगा।

अरविंद दुबे, जिला खाद्य अधिकारी जिला गरियाबंद ।

कुल राशन कार्ड जिले में… 201099

कुल राशन कार्ड में यूनिट… 608203

अब तक ई केवाईसी यूनिट.. 557203

अब तक ई केवाईसी नहीं.. 51000

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button