Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन -मनरेगा के नाम परिवर्तन व नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया कांग्रेसियों ने किया भाजपा कार्यालय घेराव

जशपुर | मोदी सरकार की कथित गांधी-विरोधी सोच के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर द्वारा मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने तथा नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री यू.डी. मिंज ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के विचारों — गरीबों को सम्मानजनक रोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय — का जीवंत प्रतीक है। योजना से गांधी जी का नाम हटाना उनकी विचारधारा और मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

Advertisements

श्री मिंज ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और गांधीवादी सोच को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन को प्रदेश महामंत्री श्रीमती आरती सिंह, प्रदेश सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा, हीरू राम निकुंज,श्रीमती फुलकेरिया भगत , पूर्व विधायक विनय भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, सुश्री आशिका कुजूर, मनोज तिवारी अजय टोप्पो सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसलों की कड़ी निंदा करते हुए मनरेगा योजना में महात्मा गांधी का नाम पुनः बहाल करने की मांग की। इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस एनएसयूआई बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button