Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण

Ad

Advertisements

कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण

Advertisements

एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अधिकारी व्यवस्थाओं की कर रहे समीक्षा

Advertisements

सक्ती,
कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी लगातार धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था, धान की मानक स्टैकिंग, नया एवं पुराना जूट बारदाना, तिरपाल, तौल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
इसी क्रम में एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम द्वारा धान खरीदी केंद्र चिस्दा, मल्दा एवं घिवरा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्केटिंग व्यवस्था, टोकन पंजी एवं निरीक्षण पंजी का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जनपद पंचायत सीईओ डभरा द्वारा धान खरीदी केंद्र कांसा एवं कवली का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान धान की तौल प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की गई। सीईओ द्वारा सीसीटीवी कैमरे एवं नमी मापक मशीन से धान की जांच की गई, जो शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, छाया, साफ-सफाई, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, रिकॉर्ड संधारण एवं पर्याप्त बारदाना की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।


अन्य अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे जिले में धान खरीदी कार्य व्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस वर्ष किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की गई है। खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए टोकन ऑनलाइन भी जारी किए जा रहे हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button