Advertisement Carousel
Blog

22 दिसंबर को जांजगीर में पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

Ad

Advertisements

समाचार

Advertisements


22 दिसंबर को जांजगीर में पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण के तहत होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
जांजगीर-चांपा,


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण के अंतर्गत 22 दिसंबर को पुलिस लाइन खोखरा भांठा, जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को सहेजते हुए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित श्री अनुज शर्मा द्वारा प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। उनकी प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोक कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
राज्य स्तरीय आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button