Advertisement Carousel
Blog

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जांजगीर आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

Ad

Advertisements

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जांजगीर आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

Advertisements

जांजगीर–चांपा,
जिले में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य वीवीआईपी के प्रस्तावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

Advertisements


यह बैठक पुलिस कार्यालय जांजगीर में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) सहित बिलासपुर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, वीवीआईपी आवागमन मार्ग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें।


उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी, बम निरोधक दस्ते की व्यवस्था तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ने आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button