Advertisement Carousel
Blog

धारदार हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, 8 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Ad

Advertisements

कुदुदण्ड क्षेत्र में सिविल लाईन पुलिस की सख्त कार्रवाई

Advertisements

धारदार हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, 8 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर। थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत कुदुदण्ड इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार 20 दिसंबर 2025 को सिविल लाईन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई की।

Advertisements


गश्त एवं चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धारदार लोहे के चापड़ के साथ घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार चापड़ जप्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में पवन भोसले (25) एवं दुर्गेश राव मराठा (22), दोनों निवासी कुदुदण्ड शामिल हैं।
वहीं क्षेत्र में आपसी विवाद एवं अशांति फैलाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कुल आठ व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित विवाद एवं अशांति को समय रहते नियंत्रित किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button