Advertisement Carousel
Blog

जनादेश परब : विश्वास, गौरव, निर्माण22 दिसंबर को जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन

Ad

Advertisements

जनादेश परब : विश्वास, गौरव, निर्माण
22 दिसंबर को जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन

Advertisements

जांजगीर–चांपा,

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब : विश्वास, गौरव, निर्माण के अंतर्गत 22 दिसंबर को पुलिस लाइन खोखरा भांठा, जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements


कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे. पी. नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में मंत्रीगण  रामविचार नेताम,  दयालदास बघेल, श्री केदार कश्यप,  लखन लाल देवांगन,  श्याम बिहारी जायसवाल,  ओ.पी. चौधरी,  लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा,  गजेन्द्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं  राजेश अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके साथ ही जांजगीर–चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं विधायक जांजगीर–चांपा श्री ब्यास कश्यप भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राज्य स्तरीय इस आयोजन में सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button