Advertisement Carousel
Blog

वनरक्षक प्रशिक्षण शाला सक्ती में 67वें प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह संपन्न

Ad

Advertisements


वनरक्षक प्रशिक्षण शाला सक्ती में 67वें प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह संपन्न

Advertisements


सक्ती
जांजगीर-चांपा वनमंडल अंतर्गत संचालित वनरक्षक प्रशिक्षण शाला, सक्ती में वनरक्षकों के 67वें प्रशिक्षण सत्र के सत्रांत अवसर पर भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक, बिलासपुर वृत्त श्री मनोज कुमार पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक एवं वनमण्डलाधिकारी, वनरक्षक प्रशिक्षण शाला सक्ती श्री हिमांशु डोंगरे द्वारा की गई।

Advertisements


समारोह का शुभारंभ प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम संचालक  हिमांशु डोंगरे द्वारा 67वें प्रशिक्षण सत्र का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, साथ ही विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को विषय पुरस्कार प्रदान किए गए।
“वन वर्धन एवं वनस्पति शास्त्र” – तिजऊ राम नेताम
“वन सर्वेक्षण एवं वन अभियांत्रिकी” –  तिजऊ राम नेताम
“वन प्रबंधन एवं वन उपयोगिता” –  जगेश्वर
“वन विधि एवं वन सुरक्षा” –  मोहनलाल साव
समग्र सत्र में प्रथम स्थान  तिजऊ राम नेताम (वनमंडल कवर्धा) को प्राप्त हुआ, जबकि ऑल राउंडर प्रशिक्षणार्थी का सम्मान श्री धर्मेन्द्र (वनमंडल कवर्धा) को प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि  मनोज कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने आशीर्वचन में कहा कि प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान को मैदानी कार्यों में गुणवत्ता के साथ लागू करें। उन्होंने आमजन एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने, वन संरक्षण के साथ विभाग की छवि को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षण सत्र में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रशिक्षणार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सहायक अनुदेशक  छोटेलाल डनसेना, वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदा सुश्री शिखा झा, सक्ती  कुवेरचरण बरिहा, चांपा  चितराम राठिया, अतिथि व्याख्याता  राधेलाल शुक्ला, सेवानिवृत्त उप वनक्षेत्रपाल  सुरेन्द्र मोहन शुक्ला एवं  रामचन्द्र यादव, सेवानिवृत्त वनक्षेत्रपाल एवं पी.टी.आई.  उत्तम सिन्हा, वनपाल  सुखदेव बिराट, वनरक्षक  सत्यवान यादव, गेमगार्ड  अंजली डहरिया एवं भा.वा.चा.  मनवेल मिंज का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन डाटा एंट्री ऑपरेटर  गोविन्द शरण शर्मा द्वारा किया गया। अंत में अनुदेशक  शिवेन्द्र साहू ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button