Advertisement Carousel
Blog

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को किया सम्मानित

Ad

Advertisements

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को किया सम्मानित

Advertisements

बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। आम जनता को विधिक सहायता एवं कानूनी जागरूकता प्रदान करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए जांजगीर-चांपा जिले के अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में आयोजित नेशनल लोक अदालत में उनके उल्लेखनीय एवं सतत योगदान के लिए प्रदान किया गया। लोक अदालत के माध्यम से आपसी राजीनामा योग्य मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाता है, जिसमें उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।

Advertisements


लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के अंतर्गत 5,000 से अधिक लोगों को निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान की है, वहीं नेशनल लोक अदालत में 3,000 से अधिक गरीब एवं जरूरतमंद पक्षकारों को कानूनी मार्गदर्शन दिया है।
इसके साथ ही वे विभिन्न विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर आम जनता को शासन की विधिक योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस कार्य की सराहना करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button