Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशराज्य

सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के त्रिवार्षिक अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री शुक्ल की वर्चुअल सहभागिता

Ad

उप मुख्यमंत्री शुक्ल सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के त्रिवार्षिक अधिवेशन में वर्चुअल शामिल

Advertisements

स्मारिका का किया वर्चुअल विमोचन

Advertisements

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सतना में आयोजित सेवा निवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, मध्यप्रदेश के त्रिवार्षिक अधिवेशन में भोपाल से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने संघ की मांगों को शासन स्तर पर गंभीरता से रखने और समाधान का भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही नए वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संघ की स्मारिका “इंजीनियर्स जर्नल” का वर्चुअल विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सतना नगर निगम के महापौर योगेश ताम्रकार, राष्ट्रीय साहित्य परिषद के कोषाध्यक्ष इंजी. के.के. गर्ग सहित कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. उमेश दुबे, संघ के संरक्षक इंजी. पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष आर.एम. सिन्हा, उप प्रांताध्यक्ष इंजी. आर.बी. नामदेव, इंजी. प्रदीप बक्शी सहित प्रदेश भर से आए संघ के प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अभियंता उपस्थित रहे।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button