Advertisement Carousel
Blog

आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार

Ad

Advertisements

आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार

Advertisements

चार आरोपी गिरफ्तार, धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

बिलासपुर।
शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

सिटी कोतवाली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आमजन की सुरक्षा, शांति व्यवस्था कायम रखने एवं संभावित अपराध को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए जित्तू गढेवाल, जैदूल हक, राहुल केंवट एवं रवि शंकर गढेवाल के विरुद्ध वैधानिक कदम उठाए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में
जित्तू गढेवाल, निवासी कतियापारा,
जैदूल हक (19 वर्ष), निवासी सदर बाजार,
राहुल केंवट (19 वर्ष), निवासी पचरीघाट केंवट मोहल्ला,
एवं रवि शंकर गढेवाल (26 वर्ष), निवासी शिव चौक कतियापारा शामिल हैं।

Advertisements

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 187, 188, 189 एवं 190/25 के तहत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button