Advertisement Carousel
Blog

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार

Advertisements

कोनी पुलिस की सख्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर।
थाना कोनी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर धारदार लोहे का चाकू लहराकर आमजन में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 594/2025 एवं 595/2025 के तहत आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में
दिलेश सूर्यवंशी (24 वर्ष) निवासी पंडरीपार, ग्राम घुटकु तथा
अनुराग यादव (19 वर्ष) निवासी साईं मंदिर, पानी टंकी के पास, बड़ी कोनी शामिल हैं।

Advertisements

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे बिरकोना रोड एवं तुर्काडीह पुल के पास दो युवक चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं।

सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए। आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर चाकू जप्त कर विधिवत गिरफ्तारी की गई।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कोनी पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button