Advertisement Carousel
राज्य

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी अपडेट, रेलवे विभाग का अहम ऐलान

Ad

जालंधर
एक रेलवे स्टेशन पर फर्जी अनारक्षित टिकट में बदलाव कर धोखाधड़ी का प्रयास करने का मामला सामने आया था जिसके बाद रेलवे द्वारा सर्तकता बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अनारक्षित रेल टिकटों में हेराफेरी की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष टिकट चैकिंग अभियान शुरू किया गया है। डी.आर.एम. संजीव कुमार के दिशा-निर्देशों पर चैकिंग स्टॉफ को सर्तकता अपनाने को कहा गया।

Advertisements

इन निर्देशों के अनुसार टिकट जांच कर्मचारियों को अनारक्षित टिकटों की गहन जांच करने और ऐसे मामलों की पहचान करने को कहा गया है, जिनमें यात्री संख्या में परिवर्तन करना, एक ही टिकट का एक से अधिक बार उपयोग करना अथवा किसी अन्य प्रकार की धोखाधड़ी शामिल हो। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान टिकटों की सख्ती से जांच की जा रही है।

Advertisements

प्रमुख ट्रेनों, स्टेशनों में चल रही चैकिंग के दौरान सभी टिकट जांच कर्मचारियों को प्रत्येक अनारक्षित टिकट की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह विशेष टिकट जांच सीनियर अधिकारियों की अध्यक्षता में संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अनारक्षित टिकटों में हेराफेरी रोकने के लिए यह सघन जांच अभियान शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों के हितों की रक्षा करना, रेलवे राजस्व की सुरक्षा करना तथा रेलवे व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना है। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button