Advertisement Carousel
राज्य

ठंड और धुंध से बच्चों की सेहत पर खतरा, पंजाब में स्कूलों को लेकर तेज हुई मांग

Ad

बुढलाडा 
सुबह-सुबह घनी धुंध के कारण सड़कों पर आवाजाही लगभग ना के बराबर देखने को मिल रही है। सड़कों की हालत भी गड्ढों के कारण खराब बनी हुई है। हर एक जान बहुत कीमती है। बच्चों को घर छोड़कर स्कूल पहुंचने तक कर्मचारियों की जान जोखिम में रहती है।

Advertisements

मुख्य अध्यापक एवं केंद्र मुख्य अध्यापक संगठन पंजाब की ओर से पंजाब के शिक्षा मंत्री और पंजाब सरकार से स्कूलों का समय सुबह 10 बजे करने की मांग रखी गई है। संगठन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमनदीप शर्मा ने बातचीत करते हुए बताया कि 20-25 किलोमीटर दूर-दराज के स्टेशनों पर सुबह-सुबह जाना बहुत कठिन हो गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह स्कूल आना काफी परेशानी भरा काम बन चुका है। कई स्थानों पर सूए, तालाबों के पास कोई चारदीवारी नहीं बनी हुई है। संगठन पंजाब के प्रदेश प्रचार सचिव गुरजंट सिंह बच्छुआणा ने कहा कि धुंध हादसों का कारण बन रही है, इसलिए स्कूलों का समय तुरंत सुबह 10 बजे किया जाए। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button