Advertisement Carousel
Blog

किसानों के लिए बड़ी सहूलियत: तुहर टोकन ऐप 24 घंटे उपलब्ध

Ad

Advertisements

किसानों के लिए बड़ी सहूलियत: तुहर टोकन ऐप 24 घंटे उपलब्ध

Advertisements

टोकन व्यवस्था को बनाया गया सरल, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त समय

सक्ती,
प्रदेश के किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने तुहर टोकन ऐप को अब 24×7 उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही मोबाइल एप के माध्यम से टोकन काटने के लिए निर्धारित समय की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। अब किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत किसान 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए अग्रिम रूप से टोकन ले सकेंगे। इससे धान विक्रय की योजना बनाने में किसानों को पर्याप्त समय मिलेगा तथा टोकन व्यवस्था में भीड़ और तकनीकी दबाव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

राज्य सरकार द्वारा 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों को विशेष राहत देते हुए उनके लिए टोकन लेने की समय-सीमा 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लिया गया है, जिससे लघु एवं सीमांत किसानों को वास्तविक सुविधा मिल सके।

इस संबंध में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि “किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तुहर टोकन ऐप को 24×7 खोलने और समय की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय इसी सोच का परिणाम है। अब किसान बिना किसी दबाव के अपनी सुविधा अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों के लिए अतिरिक्त समय-सीमा और अवधि का विस्तार किसानों को वास्तविक राहत देगा। राज्य सरकार किसान हित में हर संभव कदम उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button