Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब कारोबार पर सरकण्डा पुलिस की सख्त कार्रवाई

Ad

Advertisements

अवैध शराब कारोबार पर सरकण्डा पुलिस की सख्त कार्रवाई

Advertisements

ग्राम नगोई से आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जप्त

बिलासपुर, 16 दिसंबर।
जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकण्डा पुलिस ने ग्राम नगोई में अवैध शराब बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 2880 रुपये बताई जा रही है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकण्डा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकण्डा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग व निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 16 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगोई, आवास पारा क्षेत्र में एक व्यक्ति झोले में शराब रखकर चोरी-छिपे बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी शत्रुहन साहू उर्फ बबलू साहू (48 वर्ष), पिता कुंजराम साहू, निवासी उरैहापारा नगोई, थाना सरकण्डा को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 2880 रुपये एवं बिक्री की नगद राशि 110 रुपये बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button