Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ में नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Ad

नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

सारंगढ़ थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ स्कूल से घर लौट रहे कक्षा 10वीं के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित छात्र श्याम मिंज, निवासी ग्राम खम्हारडीह, रोज़ की तरह पढ़ाई कर स्कूल गया था।

Advertisements
Advertisements

घटना 10 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है, जब स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब एक बजे घर लौटते समय गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की गई और बाद में धारदार हथियार से पीठ व पेट के दाहिने हिस्से पर हमला किया गया।

Advertisements

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को सारंगढ़ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित के पिता ने सारंगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button