Advertisement Carousel
Blog

बिजली कर्मचारियों का बिगुल, वादाखिलाफी के खिलाफ 15 दिसंबर को रायगढ़ में आमसभा

Ad

Advertisements

वादाखिलाफी के खिलाफ बिजली कर्मचारी महासंघ का आंदोलन तेज, 15 दिसंबर को रायगढ़ में आमसभा

Advertisements

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा प्रबंधन की वादाखिलाफी और तानाशाही रवैये के खिलाफ एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंका गया है। महासंघ एवं उसके सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को डंगनिया मुख्यालय में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस धरने में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए थे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन द्वारा विभिन्न मांगों पर केवल आश्वासन दिए जाने के बाद, महासंघ ने 10 अक्टूबर 2025 से क्रमिक धरना प्रारंभ किया था। यह क्रमिक धरना महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार चलाया गया, जिसे अंततः 17 अक्टूबर 2025 को प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित किया गया था।

हालांकि, महासंघ का आरोप है कि लिखित आश्वासन के बावजूद प्रबंधन ने अपने वादों को पूरा नहीं किया और पुनः वादाखिलाफी की। इतना ही नहीं, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बिजली बिल में वर्षों से मिल रही छूट को भी बंद कर दिया गया, जिसे महासंघ ने कर्मचारियों के हितों पर सीधा हमला बताया है। महासंघ के अनुसार यह निर्णय पूरी तरह तानाशाहीपूर्ण है और कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

महासंघ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह इस प्रकार के मनमाने निर्णयों का पुरजोर विरोध करता है और जब तक मांगों पर ठोस आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में महासंघ ने 15 दिसंबर 2025, सोमवार को शाम 5 बजे मुख्य अभियंता रायगढ़ क्षेत्र कार्यालय के समक्ष एक विशाल आमसभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। आमसभा के पश्चात मुख्य अभियंता के माध्यम से पावर कंपनी के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

महासंघ ने इस आमसभा को कर्मचारियों की एकता और शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बताया है तथा सभी क्षेत्रों के कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन केवल मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है।

महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि 30 दिसंबर 2025 तक मांगों पर किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। इसके तहत
1 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक “वर्क टू रूल” कार्यक्रम के अंतर्गत विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात भी समाधान नहीं निकलने की स्थिति में 11 फरवरी 2026 से कम बंद हड़ताल शुरू करने की सूचना प्रबंधन को दे दी गई है।

अंत में महासंघ ने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं सहयोगी संगठनों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आंदोलन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और 15 दिसंबर 2025 को होने वाले ज्ञापन एवं आमसभा कार्यक्रम को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ सफल बनाएं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button