Advertisement Carousel
Blog

2न सिन कान सी–5 कराटे फेस्ट: खेल के साथ संस्कार और संस्कृति का संगमतीन दिवसीय रेन सिन कान सी–5 कराटे फेस्ट का भव्य आयोजन

Ad

Advertisements

2न सिन कान सी–5 कराटे फेस्ट: खेल के साथ संस्कार और संस्कृति का संगम
तीन दिवसीय रेन सिन कान सी–5 कराटे फेस्ट का भव्य आयोजन

Advertisements

जांजगीर-चांपा में “रेन सिन कान सी–5 कराटे फेस्ट” का भव्य आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
वर्सेटाइल मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आगामी 23, 24 एवं 25 दिसंबर 2025 को “रेन सिन कान सी–5 कराटे फेस्ट” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी संस्था के प्रदेश महासचिव सेंसई अखिलेश आदित्य ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता न होकर बच्चों एवं युवाओं के शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास का एक समेकित और प्रेरणादायी मंच होगा।

सेंसई अखिलेश आदित्य ने बताया कि यह फेस्ट सी–5 की राष्ट्रीय अवधारणा पर आधारित है, जिसमें सी–1 कैंप के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर, सी–2 कोचिंग के माध्यम से तकनीकी अभ्यास, सी–3 चैंपियनशिप के तहत प्रतिस्पर्धात्मक कराटे मुकाबले, सी–4 कल्चर के अंतर्गत भारतीय संस्कृति, अनुशासन एवं जीवन मूल्यों का बोध तथा सी–5 सेलिब्रेशन के माध्यम से उत्सव और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया जाएगा। इससे प्रतिभागी बच्चों को सीखने, खेलने, समझने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के सभी अवसर एक ही मंच पर प्राप्त होंगे।

उन्होंने बताया कि इस विशेष आयोजन में गरियाबंद जिले के प्रशिक्षक सेंसई अश्वनी रूप एवं सुकमा जिले की अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षिका कुमारी गुंजा धिवर द्वारा कुंग फू का अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल को नई दिशा और ऊँचाई मिलेगी। इसके अतिरिक्त मानपुर–मोहला जिले की प्रशिक्षिका कुमारी कीर्ति शाह मंडावी, जांजगीर जिले की प्रशिक्षिका कुमारी अमृता शर्मा, चांपा की प्रशिक्षिका कुमारी योगिता शर्मा, रायगढ़ जिले के प्रशिक्षक धनुर्जय चौधरी सहित प्रदेश के लगभग 24 जिलों से प्रशिक्षक एवं कोच इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

रेन सिन कान कराटे छत्तीसगढ़ संस्था से जुड़े विभिन्न जिलों एवं कराटे डोजो के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी इस महोत्सव में भाग लेंगे। आयोजन के अंतर्गत कराटे एवं कुंग फू प्रशिक्षण के साथ-साथ कराटे चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन में पर्वतारोहण, तैराकी एवं पर्यटन गतिविधियों को भी सम्मिलित किया गया है। इसके अंतर्गत प्राचीन लखनी देवी मंदिर एवं राम टेकरी में पर्वतारोहण, खुटाघाट डैम में पिकनिक, तथा कंठी देबल मंदिर, भोलेनाथ पंचमुखी शंकर महादेव मंदिर, मां महामाया मंदिर, भैरव बाबा मंदिर एवं गिरजा वन हनुमान मंदिर जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन-भ्रमण कराया जाएगा, जिससे बच्चों में अपनी संस्कृति, विरासत एवं इतिहास के प्रति सम्मान और चेतना विकसित हो सके।

सेंसई अखिलेश आदित्य ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान बच्चों को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। अंत में उन्होंने प्रदेश के सभी प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल-प्रेमियों से इस भव्य आयोजन में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रेन सिन कान सी–5 कराटे फेस्ट आने वाली पीढ़ी के लिए अनुशासन, संस्कार और उत्सव का एक प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button