Advertisement Carousel
Blog

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण –

Ad

Advertisements

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण –

Advertisements

आज दिनांक 12/12/2025 माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र. – 1404/2023

Advertisements

सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित आदेश में दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान शक्ति सिंह राजपूत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा, मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर,

जन्मेजय महोबे कलेक्टर जांजगीर चांपा, उदयान बेहार उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर, अशोक सिन्हा जिला शिक्षा अधिकारी, उमेश कुमार मरकाम मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी जांजगीर, ललित मोहन भगत उप संचालक कृषि विभाग, एम आर जयसवाल जिला जिला रोजगार अधिकारी, जेवियत टोप्पो महाप्रबंधक जिला व्यापारी एवं उद्योग केंद्र, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग,

उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, डी.डी. टोडर उप जेल अधीक्षक, सत्यनारायण सिंह ठाकुर, विनोद कुमार कश्यप, विष्णु प्रसाद अग्रवाल अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पैरा लीगल वालेंटियर द्वारा जारी आदेश के पालन में बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं के संबंध में जायजा लिया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button