Advertisement Carousel
Blog

देवेन्द्र नगर में हुई चोरी का पर्दाफाश, आरोपी से पूरा सामान बरामद

Ad

जेवरात और नकदी सहित ₹1.25 लाख का चोरी का सामान पुलिस ने किया रिकवर**

Advertisements

Advertisements

बिलासपुर

रात्रि गश्त में सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता से चोर गिरफ्तार, ₹1.25 लाख का माल बरामद

Advertisements

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को पीछा कर पकड़ा, जिसके पास से सोने–चांदी के जेवरात, नगदी तथा सिक्के सहित कुल लगभग ₹1,25,000 का चोरी का माल बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ और मौके पर की गई पुष्टि के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध चोरी का प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

दिनांक 08 दिसंबर 2025 की देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त एवं पैदल पेट्रोलिंग पर थी। पुलिस टीम जब शांतिनगर इलाके से होकर गुजर रही थी, तभी एक युवक पुलिस वाहन को देखते ही घबराकर तेज़ी से भागने लगा। संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस दल ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संजय ध्रुव, निवासी सकरी अटल आवास बताया।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में उसके पास से सोने–चांदी के आभूषण, नगदी नोटों की गड्डियाँ तथा सिक्के बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में संजय ध्रुव ने स्वीकार किया कि यह सभी सामान उसने देवेन्द्र नगर स्थित एक सूने मकान में चोरी कर हासिल किए हैं। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस टीम तुरंत देवेन्द्र नगर पहुँची और मकान मालिक चंद्रभान सिंह ठाकुर से संपर्क किया। मौके पर की गई जाँच में मकान मालिक ने अपने घर में चोरी होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से वे घर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पूरी संपत्ति—जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,25,000/- आंकी गई है—बरामद कर ली। बरामद सामान में सोने का झुमका, चांदी की पायल, चेन, अंगूठियां, नकदी रकम तथा सिक्के प्रमुख रूप से शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी संजय ध्रुव पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और इलाके में सूने घरों पर नज़र रखकर वारदात को अंजाम देता था।

थाना सिविल लाइन प्रभारी ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता और तत्परता के कारण बड़ी चोरी का मामला तुरंत सुलझ गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त और पैदल पेट्रोलिंग नियमित रूप से की जा रही है, ताकि आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके और नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जाँच जारी है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपील की है कि नागरिक अपने घरों में CCTV और सुरक्षा ताला अवश्य लगाएँ तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button