Advertisement Carousel
Blog

चांपा में सनसनी: महिला के घर घुसे चार बदमाश, लूटपाट के बाद सिर पर हमला

Ad

Advertisements

चांपा में सनसनी: महिला के घर घुसे चार बदमाश, लूटपाट के बाद सिर पर हमला

Advertisements

चांपा। देसी शराब दुकान के पीछे तालाब के पास स्थित एक घर में शुक्रवार दोपहर चार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला पर हमला कर लूटपाट की। वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय महिला घर में अकेली थी और खाना बना रही थीं। इसी दौरान वे छट्टी की तैयारी के लिए कपड़े बदलने कमरे में गईं, तभी अचानक चार युवक घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला को पकड़कर जमीन पर गिराया और उनके कानों व गले के सोने के आभूषण जबरन छीन लिए।

विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद चारों आरोपी तेजी से भाग निकले। भागते हुए संदिग्धों की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

उधर, गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
 

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button