Advertisement Carousel
राज्य

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, बुलेट पर पटाखे फोड़ने वाले जरा बचकर! 13,000 रुपए का कटा चालान

Ad

डेराबस्सी
डेराबस्सी ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले पटाखे फोड़ने वाले मोटरसाइकिल को मौके पर ही जब्त कर लिया। नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 13,000 रुपये का भारी चालान भी काटा गया है।

Advertisements

इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने बताया कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाले पटाखे फोड़ने की शिकायतें रोज मिल रही हैं, जिसके चलते एक खास अभियान चलाया गया है। उन्होंने साफ किया कि ऐसे नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर ट्रैफिक नियमों का सम्मान करें। 

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button