Advertisement Carousel
Blog

बिहार का आरोपी छत्तीसगढ़ से नाबालिक को ले जा रहा था दिल्ली; पुलिस ने किया अरेस्ट

Ad

सायबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस, चंद घंटों में पुलिस ने बचाई नाबालिका

Advertisements

Advertisements

थाना हसौद, जिला सक्ती (छ.ग.)


नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर दूसरे प्रांत ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद।

आज की बड़ी खबर जिला सक्ती से—थाना हसौद पुलिस ने नाबालिक बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बालिका को महाराष्ट्र के कामठी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Advertisements

घटना 6 दिसंबर 2025 की है, जब प्रार्थिया ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लगभग 15 वर्ष 9 महीने की नाबालिक बेटी सुबह 4 से 5 बजे के बीच घर से बिना बताए कहीं चली गई। खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों को आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपराध की नियत से बालिका का अपहरण कर लिया है।

थाना हसौद में अपराध क्रमांक 211/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की।

मामला नाबालिक बालिका से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक सक्ती  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश कुमार यादव (रापुसे) और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर/डभरा श्री सुमित गुप्ता के निर्देशन पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम में निरीक्षक राजेश पटेल, थाना प्रभारी हसौद, प्र.आर. संजय शर्मा, प्र.आर. सुरेंद्र खाण्डेकर और आर. राजेंद्र कुर्रे शामिल थे। साथ ही साइबर सेल सक्ती से संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई।

जाँच में पता चला कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था और नाबालिका को ट्रेन से लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जीआरपी और रेलवे पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। इसी संयुक्त प्रयास के चलते मात्र 18 घंटे के भीतर आरोपी ताहीद आलम, पिता शेर मोह. अंसारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जिला छपरा, बिहार को कामठी रेलवे स्टेशन (महाराष्ट्र) से हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के कब्जे से नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

आरोपी ताहीद आलम को 08 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

निरीक्षक राजेश कुमार पटेल (थाना प्रभारी, हसौद)

निरीक्षक अमित सिंह (प्रभारी, साइबर सेल)

प्र.आर. संजय शर्मा

प्र.आर. सुरेंद्र खाण्डेकर

आर. राजेंद्र कुर्रे

इन सभी अधिकारियों का प्रकरण में विशेष योगदान रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button