Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने दानसरा उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

Ad

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को कहा, सही किसानों से ही की करें धान खरीदी

कलेक्टर ने बिचौलियों का धान हर स्तर पर जांच करने के निर्देश दिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने धान उपार्जन केन्द्र दानसरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वहां किसानों से व्यवस्था और सुविधा के संबंध में बात किया और ढेरी किए धान से नमी जांच कराया, जो सही पाया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को उसी दिन सिलाई, किस्म के अनुसार अलग अलग स्टेकिंग करने और बरसात से धान को ढंकने के लिए तिरपाल की जानकारी ली। कलेक्टर ने सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि सुविधा का अवलोकन किया। कलेक्टर ने वास्तविक किसानों से धान खरीदी करने और बिचौलियों के धान की हर स्तर पर, (किसान के खेत, चेक पोस्ट, एग्रीस्टेक) जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, खाद्य सहायक अधिकारी विद्यानंद पटेल उपस्थित थे।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही जांच : 3770 क्विंटल, 1.16 करोड़ रूपये का अवैध जप्त

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के दिशा निर्देश पर धान खरीदी के दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी पूरे जिले में बड़ी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं, जिन्होंने 3770 क्विंटल, अनुमानित राशि 1.16 करोड़ रूपए का अवैध धान भंडारण और परिवहन कर रहे वाहन सहित जब्त किया गया। इससे बिचौलियों, कोचियों और धान खरीदी के अवैध कार्य करने वाले व्यापारियों में दहशत का माहौल है। यह जांच और जब्ती कार्य खाद्य, सहकारिता, राजस्व विभाग सहित मंडी के कर्मियों द्वारा निरंतर जारी है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button