Advertisement Carousel
राज्य

पंजाब के 24 लाख मुफ्त राशन पाने वालों के लिए अहम खबर—केंद्र ने लागू किए नए नियम

Ad

चंडीगढ़ 
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सरकार से मुफ्त राशन योजना के लगभग 24 लाख लाभार्थियों के भविष्य पर स्पष्टीकरण मांगा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने इन मामलों की आगे जांच के लिए संकेत दिए हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि लोकसभा में लाभार्थियों की जानकारी और उनके प्रमाण पत्रों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने संबंधी सवाल पूछे जाने पर खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई भंभानिया ने बताया था कि पंजाब में कुल 40,93,003 राशन कार्डों के मुकाबले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राज्य में 1.51 करोड़ लाभार्थी दर्ज थे।

Advertisements

वड़िंग ने मंत्री के हवाले से कहा कि 20,69,338 लाभार्थियों की e-KYC अब तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा सत्यापन प्रक्रिया में देरी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि दो लाख से अधिक लाभार्थियों को सूची से बाहर क्यों किया गया है, जबकि सरकार का दायित्व है कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति मुफ्त राशन का लाभ न ले पाए, और साथ ही कोई योग्य व्यक्ति इस सुविधा से वंचित भी न हो।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button