Advertisement Carousel
राज्य

IAS Promotion 2025: बिहार के कई जिलों के डीएम समेत 27 IAS अधिकारियों को तोहफा, बढ़ा वेतनमान

Ad

पटना 

Advertisements

नए साल से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा दिया है।राज्य सरकार ने 27 आईएएस अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड’ (Junior Administrative Grade) में प्रोन्नति दी है। इसके तहत अब ये अधिकारी अपर सचिव स्तर (Additional Secretary Level) के वेतनमान और सुविधाओं के हकदार होंगे। इस संबंध में मंगलवार 3 दिसंबर 2025 को अधिसूचना भी जारी कर दी गई। यह प्रोन्नति 01 जनवरी 2026 या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। इस प्रोन्नति में अलग-अलग बैच के अधिकारी समेत सीनियर कमिश्नर व जिलाधिकारी (DM) भी शामिल हैं।इससे पहले 29 नवंबर को भारतीय प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव स्तर के 19 अफसरों को पदोन्नति दी गई थी।

Advertisements

इन 27 आईएएस अफसरों को मिला प्रमोशन

    तनय सुल्तानिया: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर (आरा)
    तरनजोत सिंह: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, मधेपुरा
    विशाल राज: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, किशनगंज
    आरिफ अहसन: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, शेखपुरा
    विवेक रंजन मैत्रेय: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, शिवहर
    अनिल कुमार: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, अररिया
    अभिलाषा शर्मा: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, अरवल
    दीपेश कुमार: समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, सहरसा
    कुमार गौरव: अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति
    योगेश कुमार सागर: निदेशक, नि:शक्तता (समाज कल्याण)
    संजीव मित्तल: संयुक्त सचिव, वित्त विभाग
    रूबी: निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय
    कृष्ण कुमार: निदेशक, संग्रहालय
    संजय कुमार (ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव)
    संजय कुमार सिंह (संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग)
    अभय झा (संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग) 
    गीता सिंह – अपर सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना
    अरुण कुमार झा – बंदोबस्त पदाधिकारी, खगड़िया
    नन्द किशोर साह – अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना
    नवीन कुमार सिंह – अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना
    कमलेश कुमार सिंह – निदेशक, भू-अर्जन, बिहार, पटना
    राजीव कुमार श्रीवास्तव – प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आवास बोर्ड, पटना
    डॉ. विद्या नन्द सिंह – समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, बक्सर
    शैलेन्द्र कुमार – अपर सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना
    सत्येन्द्र कुमार सिंह – अपर सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बिहार, पटना
    सुनील कुमार-1 – समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, कैमूर (भभुआ)
    पवन कुमार सिन्हा – समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी, गोपालगंज

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button