Advertisement Carousel
धर्म

18 साल बाद शुभ संयोग! 2026 में राहु–शुक्र मिलन से इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ad

नए साल की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. नया साल ग्रहों के गोचर के लिहाज से बड़ा ही विशेष रहने वाला है. अगले साल 2026 की शुरुआत में शुक्र शनि देव की राशि कुंभ में गोचर करेंगे. इस राशि में राहु भी गोचर कर रहे हैं. ऐसे में साल 2026 में कुंभ राशि में राहु-शुक्र युति बनाएंगे. राहु-शुक्र का संयोग ज्योतिषीय दृष्टि से काफी प्रभावशाली माना जाता है.

Advertisements

राहु और शुक्र दोनों का ही संबंध भौतिक सुख, आकर्षण, अवसर, नाम-प्रतिष्ठा और विलासिता से जुड़ा बताया जाता है, लेकिन उर्जा के लिहाज दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं. राहु तेजी, महत्वाकांक्षा और असाधारण उपलब्धियों की ओर बढ़ाता है. वहीं शुक्र आनंद, संबंध, कला, सौंदर्य, प्रेम और धन का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि साल 2026 की शुरुआत में बनने जा रही दोनों ग्रहों की युति से किन राशि वालों का भाग्य चमक सकता है.

Advertisements

वृषभ राशि

साल 2026 की शुरुआत में बन रही राहु-शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है. इस दौरान वृषभ राशि वालों को आर्थिक और करियर संबंधी सफलता मिल सकती है. लंबे समय चली आ रहीं कोशिशें अचानक जीवन में बदलाव ला सकती हैं. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में विस्तार हो सकता है.

मिथुन राशि

साल 2026 की शुरुआत में बन रही राहु-शुक्र की युति मिथुन राशि वालों के लिए बहुत विशेष साबित हो सकती है. इस दौरान मिथुन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. भाग्य और धन में वृद्धि हो सकती है. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है.

धनु राशि

राहु-शुक्र की युति धनु राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल साबित हो सकती है. इस दौरान धनु राशि वालों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं. आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नई पहचान और नए अवसर मिल सकते हैं.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button