Advertisement Carousel
Blog

शिक्षक और सीएफ जवान निकले मास्टरमाइंड — प्रोफेसर को अगवा कर 25 लाख की मांग, मारपीट और न्यूड वीडियो से ब्लैकमेल

Ad

Advertisements

जांजगीर–चांपा

Advertisements

शिवरीनारायण पुलिस ने प्रोफेसर अपहरण–लूटकांड का खुलासा — चार आरोपी और एक बाल अपचारी गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर…
शिवरीनारायण थाना पुलिस ने एक प्रोफेसर से लूट, अपहरण, मारपीट और भयावह ब्लैकमेलिंग वाले मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों और एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का पूरा मामला

प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर ने 1 दिसंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर को कुछ युवकों ने उन्हें फोन कर खरौद बुलाया और वहां से अगवा कर लिया।
आरोपियों ने:

25 लाख रुपये की मांग की

उनसे मारपीट की

न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर वीडियो कर देंगे वायरल

आरोपियों ने प्रोफेसर से 14 लाख रुपये की निकासी भी करा ली थी, लेकिन प्रोफेसर की सूझबूझ और समय रहते पुलिस हस्तक्षेप से पूरी राशि सुरक्षित वापस बैंक में जमा हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने तत्काल विशेष टीम गठित की।
उनके मार्गदर्शन पर:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप

SDOP चांपा यदुमणि सिदार

के नेतृत्व में कई टीमें रवाना की गईं।

शिवरीनारायण थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी की टीम ने मौके पर पहुँचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, साइबर इनपुट जुटाए और लगातार दबिश देते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ करन दिनकर, 29 वर्ष, निवासी खाल्हेपारा भवतरा — मुख्य आरोपी, शिक्षक पृष्ठभूमि
2️⃣ अरुण मनहर, 19 वर्ष, निवासी कुथुर थाना पामगढ़
3️⃣ श्यामजी सिन्हा, 24 वर्ष, निवासी रहसबेड़ा वार्ड नं.15, अकलतरा
4️⃣ कार्तिकेश्वर रात्रे, 35 वर्ष, निवासी खैरा थाना कसडोल — सीएफ का जवान, लंबे समय से कर्तव्य से अनुपस्थित
*एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

5 मोबाइल फोन

ब्लैकमेलिंग संबंधित डिजिटल सामग्री

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2), 308(2), 309(6), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी शिवरीनारायण

निरीक्षक सागर पाठक

प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, साइबर सेल

सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल

थाना स्टाफ

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button