Advertisement Carousel
Blog

प्रतियोगिताओं में चमके नन्हें कलाकार—विजेताओं को बांटे गए पुरस्कार

Ad

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस — कसेरपारा दिव्यांग विद्यालय

Advertisements

लोकेशन: सक्ती

विविध कार्यक्रम और सम्मान वितरण

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर आज सक्ती के कसेरपारा स्थित नव जीवन दिव्यांग विद्यालय में रंगारंग और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में किया गया। छात्रों ने खेल, कला और संस्कृति से सभी का मन जीत लिया। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट—

सक्ती के नव जीवन दिव्यांग विद्यालय में आज का दिन खास रहा। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर यहाँ बच्चों ने अपनी क्षमता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से पूरी तैयारी के साथ विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अपनी सीमाओं को पार कर आगे बढ़ने का जज़्बा बच्चों में साफ झलक रहा था।

सिर्फ खेल ही नहीं, सांस्कृतिक मंच पर भी बच्चों ने अपनी दमदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। उनकी परफ़ॉर्मेंस पर उपस्थित लोग खूब तालियां बजाते नजर आए।

रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों की सृजनशीलता देखने लायक रही। रंगों के माध्यम से बच्चों ने खूबसूरत कलाकृतियां बनाई, जिन्हें देखकर हर कोई प्रभावित हुआ।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को राज्य शासन की योजनाओं, सहायता प्रावधानों और अधिकारों के संरक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी दी। ज़रूरतमंदों को वहीं पर सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय का शिक्षण स्टाफ और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने दिव्यांगजनों के सामाजिक सशक्तिकरण को सराहनीय कदम बताया।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का यह कार्यक्रम न सिर्फ मनोरंजक रहा, बल्कि प्रेरणादायक भी साबित हुआ। कसेरपारा के इस विद्यालय ने फिर साबित किया कि अवसर मिले तो दिव्यांगजन किसी से कम नहीं।
सक्ति से — (दीपक यादव)

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button