Advertisement Carousel
Blog

ओपी चौधरी के गृह जिले में संगठन की बागडोर अब प्रशांत सिंह के हाथों में

Ad

Advertisements

– प्रशांत सिंह ठाकुर बने रायगढ़ जिले के भाजपा संगठन प्रभारी

Advertisements

लोकेशन: जांजगीर

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने कल शाम बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में संगठन प्रभारी और सहप्रभारी की नियुक्ति कर दी है। इस लिस्ट में जांजगीर जिले के तेजतर्रार और अनुभवी भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर को रायगढ़ जिला संगठन प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा जारी नई टीम में प्रशांत सिंह को विशेष रूप से कद्दावर मंत्री ओपी चौधरी के गृह जिला रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति संगठन में उनकी पकड़, अनुभव और सक्रियता को देखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रशांत सिंह की छवि हमेशा से एक मजबूत, जमीनी और संगठनात्मक कार्यकर्ता की रही है। वे पिछले 20 वर्षों से भाजपा के विभिन्न दायित्वों को संभालते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

ग्राफिक – राजनीतिक सफर:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत

जांजगीर-चांपा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष

भाजपा जिला महामंत्री – दो कार्यकाल

कोरिया जिला सहप्रभारी

कोटा विधानसभा प्रभारी

विपक्षी कार्यकाल में प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी

इन सभी पदों पर उनकी सक्रियता और संगठन विस्तार में उनकी भूमिका को पार्टी ने लगातार सराहा है।

नई नियुक्ति के बाद जांजगीर-चांपा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न भाजपा मंडलों तक बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है।

प्रशांत सिंह ठाकुर
“मैं भाजपा प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। रायगढ़ जिले के संगठन को मजबूत करना और पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

रायगढ़ जैसे रणनीतिक जिले की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद प्रशांत सिंह के सामने संगठन विस्तार और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई अहम चुनौतियाँ होंगी। अब देखना है कि वे इस नई भूमिका को किस तरह निभाते हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button