Advertisement Carousel
राज्य

हरियाणा में धड़ाधड़ जब्त होंगी 5200 स्कूल बसें, नियम उल्लंघन पर सख्त कदम

Ad

हरियाणा 
हरियाणा में 5200 स्कूल बसों को जब्त करने के आदेश दिए गए है। प्रदेश में 5 हजार 200 स्कूल बसें जांच में अनियमितता पाई गई। पुलिस ने 11 नवंबर तक 25 हजार से अधिक स्कूल बसों की जांच की जिसमें 5 हजार 200 बसों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है। इस पर पुलिस ने चालान जारी किए हैं। 

Advertisements

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूल बसों में फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, वैध दस्तावेज या आवश्यक मानकों की कमी पाई गई, उन्हें तुरंत इंपाउंड किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। 

Advertisements

वहीं ओपी सिंह ने कहा कि हर स्कूल बस में फायर एक्सटिंगिवीशर, फर्स्ट-एड बॉक्स, जीपीएस सिस्टम, आपातकालीन निकास, वैध फिटनेस सर्टिफिकेट और प्रशिक्षित चालक–परिचालक होना चाहित। उन्होंने कहा कि अगर इन नियमों का पालन नहीं किया तो चालान किए जाएंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button