Advertisement Carousel
Blog

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता से बची महिला की जान, किसान परिवार ने जताया आभार

Ad

Advertisements


मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता से बची महिला की जान, किसान परिवार ने जताया आभार

सक्ती जिले के ग्राम कोंमो की निवासी  मीना महंत को गंभीर बीमारी के इलाज में शासन की मदद से नया जीवन मिला है। आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवार के लिए इलाज का खर्च उठाना संभव नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से मिली मदद से उनकी सफल सर्जरी हो सकी।

Advertisements
Advertisements


परिजनों के अनुसार, जून माह की शुरुआत में श्रीमती मीना महंत को अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हृदय की एक नस में ब्लॉकेज होने की जानकारी दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने हार्ट सर्जरी की आवश्यकता बताते हुए लगभग 5 लाख रुपये खर्च आने की बात कही।
श्रीमती मीना महंत के पति जगन्नाथ दास ने बताया कि उनका परिवार एक संयुक्त किसान परिवार है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना संभव नहीं था। ऐसे में परिवार ने उम्मीद लगभग छोड़ दी थी कि उनकी पत्नी का इलाज हो पाएगा।
इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। उन्होंने मेकाहारा अस्पताल के डॉक्टरों से इलाज का प्रस्ताव बनवाकर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
शासन की मदद से मीना महंत की सफल हार्ट सर्जरी कराई गई और अब वे स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अब वे पहले की तरह सामान्य जीवन जी रही हैं।
मीना महंत के परिवार ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस सहायता से एक पत्नी, माता और दादी को नया जीवन मिला है। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button