Advertisement Carousel
Blog

मंडी अधिनियम के तहत 150 क्विंटल धान जप्त — 7 दुकानों व फर्मों पर गिरी गाज

Ad

Advertisements

अवैध धान पर शिकंजा — संयुक्त टीम ने 375 बोरा धान किया जप्त

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा से कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध धान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम ने जिले भर में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक टीम ने 7 अलग-अलग स्थानों पर धावा बोला, जहां अवैध रूप से संग्रहित धान की आवक रोकने के लिए सघन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 375 बोरा यानी लगभग 150 क्विंटल धान जप्त किया गया है।

जप्त धान का विवरण —

लाल साहू, लटिया – 50 बोरा

राजेंद्र साहू, पनगांव – 50 बोरा

उमेश कुमार, कटनई – 52 बोरा

नारायण प्रसाद, सांकर – 35 बोरा

भुनेश्वर किराना, पेण्ड्री – 38 बोरा

सोनी किराना, किरीत – 75 बोरा

फर्म श्यामलाल, अवरीद – 75 बोरा

टीम ने कोचियों और किराना दुकानों से अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रकरण तैयार कर लिया है।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने कहा कि जिले में अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई निश्चित की जाए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button