Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़। अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय तथा एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ की टीम ने अवैध शराब कारोबार में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अप.क्र. 618/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दिनांक 24.11.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोतरी तालाब के पास एक व्यक्ति अपने घर के आंगन में भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री हेतु रखे है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया।

रेड के दौरान आरोपी सुरज निषाद, पिता गजानंद निषाद, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोतरी थाना सारंगढ़ को पकड़ते हुए उसके कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकेन में भरे 31 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत करीब 6200 रुपये) को गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.11.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, प्र.आर. 19 धनेश्वर उरांव, आरक्षक योगेश कुर्रे, सुरेन्द्र पटेल, सत्येंद्र बंजारे, शकुंतला जायसवाल सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button