Advertisement Carousel
राज्य

सब्ज़ी के ट्रक से निकला नशे का जखीरा, चेकिंग में पुलिस ने पकड़ी खतरनाक चाल

Ad

जींद 
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद में अवैध  गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 72 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को काबू किया है। 

Advertisements

थाना सदर जीन्द के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि चौकी सीएसआरयू की टीम मुख्य हाईवे जीन्द–रोहतक रोड पर किनाना पुल के पास गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि ट्रक में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है।

Advertisements

सूचना को विश्वनीय मानते हुए पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ ही देर में उक्त ट्रक मौके पर पहुंचा जिसे पुलिस टीम ने घेरकर रोका। ट्रक में बैठे दो युवकों ने अपना नाम मनजीत वासी उचाना  व मनदीप उर्फ दीपा वासी गांव पाई  कैथल बताया। दोनों आरोपियों की नियमानुसार तलाशी ली गई, उनसे कोई पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन ट्रक की बाड़ी की जांच की गई तो टमाटरों के ऊपर 4 प्लास्टिक कट्टे रखे मिले। 

कट्टों को नीचे उतारकर खोलने पर डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिनका नियमानुसार वजन करने पर कुल वजन 72 किलो 50 ग्राम मिला। जिसको पुलिस ने कब्जे में लिया तथा आरोपियों मनजीत व मनदीप उर्फ दीपा के खिलाफ़ थाना सदर जींद में धारा 15(सी), 61, 85 एन डी पी  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button