Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: किसानों का पंजीयन अब 30 नवंबर तक बढ़ा

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

जशपुरनगर,किसानों के लिए राहत भरी खबर है। एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान तथा वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन हेतु पहले 18 से 25 नवंबर तक अतिरिक्त समय दिया गया था। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस समय सीमा को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी समितियों को समिति लॉगिन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपना पंजीयन एवं पंजीकृत फसल रकबा में संशोधन करा सकें। इससे अधिक से अधिक किसान आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे और शासन की योजनाओं का लाभ पा सकेंगे।यह निर्णय उन किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है, जो समय की कमी या तकनीकी कारणों से पंजीयन नहीं करा पाए थे। अब वे नजदीकी समिति में जाकर सहज रूप से अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button