Advertisement Carousel
राज्य

श्रद्धा और समर्पण का आयोजन: 350वें शहीदी दिवस पर CM ने निभाई ‘पलकी सेवा’, पंज प्यारों की नेतृत्व में हुआ प्रकाश

Ad

चंडीगढ़ 
कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर मंगलवार को आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सिर पर उठा कर मुख्य मंच तक ले जाने की पवित्र 'पालकी सेवा’ निभाई। पंज प्यारों की अगुवाई में “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल!” की गूँज के बीच संगतों ने विनम्रता और भक्ति से भरे इस क्षण का स्वागत किया।
 
मुख्यमंत्री द्वारा निभाई गई यह सेवा सिख परंपरा में अत्यंत सम्मान और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। संगत की उपस्थिति में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मानपूर्वक मुख्य पंडाल में लाया गया और अरदास कर के विधिवत प्रकाश किया गया। पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा। शहीदी दिवस के मुख्य कार्यक्रम में कीर्तन, गुरबाणी पाठ, समागम, और गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान पर आधारित विशेष प्रस्तुतियाँ भी शामिल रहीं।

Advertisements

 

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button