Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़नारायणपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ जिला ईकाई नारायणपुर  ने किया “सद्बुद्धि यज्ञ”

Ad

नारायणपुर से डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट

नारायणपुर। मुख्यमंत्रियों , मंत्री और विधायकों का मुखौटा पहनकर जताया विरोध

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने आज  जिला नारायणपुर  सहित पूरे प्रदेश स्तर में मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं विधायकों का मुखौटा पहनकर अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन के दौरान “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान से प्रार्थना की गई कि राज्य सरकार को सद्बुद्धि प्रदान हो तथा वह उन पीड़ाओं को समझ सके जिनसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी वर्षों से गुजर रहे हैं।

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, 27% वेतन वृद्धि , सेवा शर्तों में सुधार, मेडिकल छुट्टी, ग्रेड पे जैसी मांगें शामिल हैं, जिन पर सरकार लगातार मौन साधे हुए है।

संघ का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisements

एनएचएम कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से पुनः अपील की है कि जन स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने हेतु शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान निकाला जाए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button