Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव के तुषार मांडवी का डीएसपी पद पर चयन, बिना कोचिंग घर पर की तैयारी

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा

Advertisements

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पीएससी परीक्षा परिणाम में राजनांदगांव जिले के एक होनहार युवक ने बड़ी सफलता हासिल की है। शहर के ममता नगर, गली नंबर-4 निवासी तुषार मांडवी का चयन डीएसपी पद के लिए हुआ है।

Advertisements

इस उपलब्धि को और खास बनाता है तुषार का संघर्षपूर्ण सफर। तुषार के पिता नगर सेना में पदस्थ हैं और जिला न्यायालय में जज के सुरक्षा कर्मी के रूप में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। वहीं तुषार स्वयं कुटुंब न्यायालय में सहायक ग्रेड-3 (बाबू) के पद पर कार्यरत हैं। पिता को वर्दी में देखकर ही तुषार के मन में बचपन से देश सेवा और वर्दी पहनने का सपना जागा था।

तुषार ने बिना किसी कोचिंग के घर पर ही सेल्फ-स्टडी करते हुए यह परीक्षा पास की है। उन्होंने अदालत परिसर में काम करते हुए अपनी दिनचर्या में कठिन परिश्रम जोड़ा और हर दिन कई घंटे पढ़ाई कर खुद को तैयार किया।

तुषार बताते हैं कि बचपन से ही पिता से अधिकारियों की कहानियां, अनुशासन और देश सेवा की प्रेरक बातें सुनते हुए उनके मन में वर्दी के प्रति सम्मान और लक्ष्य दोनों पनपे। उसी प्रेरणा से उन्होंने पहली ही कोशिश में PSC परीक्षा फतह कर डीएसपी बनने का गौरव हासिल किया।

परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने तुषार मांडवी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button