Advertisement Carousel
Blog

जिला बना पीडीएस का आदर्श मॉडल — पारदर्शिता और जनसुविधा में नई मिसाल

Ad

Advertisements

“नवगठित सक्ती जिला… पीडीएस सिस्टम में बना पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल”

Advertisements

सक्ती जिला बना पीडीएस का आदर्श मॉडल — पारदर्शिता और जनसुविधा में नई मिसाल

Advertisements

नवगठित सक्ती जिला अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली—यानी पीडीएस में एक आदर्श मॉडल बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने पारदर्शिता, डिजिटल सिस्टम और जनहित को केंद्र में रखकर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।


जिला बनने के बाद पीडीएस में सबसे बड़ा बदलाव दिखाई दिया—पात्र हितग्राहियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि।
जिला गठन से पहले जहाँ 2 लाख 8 हजार 529 राशन कार्ड थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 2 लाख 42 हजार 661 हो गई है। यानी—34 हजार से अधिक नए परिवारों को मिला नया राशन कार्ड।
यह बढ़ोतरी जिले के समावेशी विकास और जनकल्याण की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ग्राफिक— खाद्यान्न आबंटन में बढ़ोतरी:
जिले में खाद्यान्न आबंटन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई—

चावल: 67,036 MT से बढ़कर 76,588 MT

रिफाइंड नमक: 1,831 MT से बढ़कर 2,244 MT

शक्कर: 1,828 MT से बढ़कर 2,241 MT
यानी तीनों खाद्यान्नों में कुल 400–900 MT तक की बढ़ोतरी, जिससे हर पात्र परिवार को समय पर राशन उपलब्ध हो रहा है।

ग्राफिक— दुकानें बढ़ीं:
जिले में उचित मूल्य दुकानों की संख्या भी 341 से बढ़कर 349 हो गई है।

डिजिटल पारदर्शिता—
सभी दुकानों को ई-पॉस मशीनों से जोड़ दिया गया है। डिजिटल ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और रियल-टाइम डेटा से सिस्टम अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बन गया है।

जनसेवा में प्रशासन की प्रतिबद्धता —
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर दुकानों, गोदामों और उपभोक्ता भंडारों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक मैनेजमेंट और वितरण प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

नवगठित होने के बावजूद सक्ती जिले का पीडीएस मॉडल आज पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है—
जिससे यह संदेश साफ है कि पारदर्शी और डिजिटल प्रशासन ही जनकल्याण को सशक्त बनाता है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button