Advertisement Carousel
Blog

बच्चों की पढ़ाई पर ताला!—प्राथमिक शाला आमापाली खिसोरा में आज सुबह बड़ा हंगामा

Ad

Advertisements

बच्चों की पढ़ाई पर ताला!—प्राथमिक शाला आमापाली खिसोरा में आज सुबह बड़ा हंगामा

Advertisements

स्कूल में लापरवाही

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खिसोरा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला आमापाली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह स्कूल खुलने के निर्धारित समय पर बच्चे तो पहुँच गए, लेकिन स्कूल का मुख्य दरवाज़ा बंद मिला। किसी भी शिक्षक के समय पर न पहुँचने से बच्चों को बाहर ही खड़े रहना पड़ा। यह मामला शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

(—स्कूल के बाहर खड़े बच्चे, बंद गेट के दृश्य)

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत खिसोरा के शासकीय प्राथमिक शाला आमापाली में आज सुबह प्रशासनिक लापरवाही साफ़-साफ़ दिखाई दी। रोज़ाना की तरह बच्चे समय पर स्कूल पहुँचे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि स्कूल का मुख्य दरवाज़ा बंद है, तो सभी हैरान रह गए।
निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुँचा। बच्चे घंटों तक स्कूल परिसर के बाहर इंतजार करते रहे। कई बच्चे दूर-दूर से पैदल स्कूल आते हैं, ऐसे में ताला बंद मिलने से अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिली
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षकों के देरी से आने की शिकायतें पहले भी उठ चुकी हैं, लेकिन आज स्कूल बंद मिलने से स्थिति गंभीर हो गई। अभिभावकों ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताया है।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो
यह घटना एक बार फिर सरकारी स्कूलों में निगरानी की कमजोर व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button