Advertisement Carousel
राज्य

झारखंड में ठंड ने बढ़ाई दस्तक: 23-24 नवंबर को तापमान में तेज गिरावट की चेतावनी

Ad

रांची

Advertisements

झारखंड में फिलहाल ठंड से लोगों को आंशिक राहत मिल रही है, लेकिन अगले एक सप्ताह के दौरान सुबह-शाम की ठिठुरन और कोहरा दोनों बढ़ने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 19, 20 और 21 नवंबर को राज्य में मौजूदा मौसम पैटर्न ही जारी रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। उत्तरी और दक्षिणी झारखंड के अधिकतर जिलों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Advertisements

23 और 24 नवंबर के लिए विशेष चेतावनी जारी
22 नवंबर को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा, हालांकि सुबह और देर शाम हल्की सर्दी में बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जारी किया गया है। दिन में धूप रहने से दोपहर के समय हल्की गर्माहट बनी रहेगी, लेकिन रात में गिरी ठंडक लोगों को अधिक महसूस होगी। मौसम विभाग ने 23 और 24 नवंबर के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन दो दिनों के दौरान राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाई रह सकती है, जिससे द्दश्यता पर असर पड़ेगा और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल दिखने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 18 से 22 नवंबर तक रांची, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद समेत अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर तक कोहरा छाने का अनुमान है। इन इलाकों में सुबह के घंटों में दृश्यता कम रहने की वजह से यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम केंद्र रांची का कहना है कि कोहरा छंटने के बाद आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गुमला, चतरा, गढ़वा, कोडरमा और देवघर जैसे जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। इन जिलों में दिन का मौसम साफ और शुष्क रहेगा तथा फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। विभाग ने साफ कहा है कि आगामी दिनों में केवल तापमान और कोहरे के पैटर्न में बदलाव दिखेगा, जबकि वर्षा से जुड़ा कोई सिस्टम सक्रिय नहीं दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य भर में दिन का तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसी तरह धनबाद और गिरिडीह में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी भाग में कोडरमा, चतरा, गढ़वा और लातेहार में दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

पलामू में 29 से 30 डिग्री तक हल्की गर्माहट महसूस होगी, जबकि लोहरदगा और लातेहार में तापमान अपेक्षाकृत थोड़ा कम रह सकता है। रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में अधिकतम तापमान लगभग 27 से 28 डिग्री के बीच स्थिर रहने का अनुमान है, जबकि दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में तापमान 29 से 31 डिग्री तक रिकॉर्ड होने की संभावना है। कुल मिलाकर, अगले सप्ताह तक झारखंड में दिन में धूप, रात में बढ़ती ठंड और सुबह के कोहरे वाला मौसम बना रहेगा।

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button