Advertisement Carousel
राज्य

हरियाणा के इस जिले को मिली नाइट फूड स्ट्रीट की सौगात, हाई-टेक सुविधाओं से लैस प्रोजेक्ट हुआ तैयार

Ad

अंबाला
अंबाला छावनी के गांधी मैदान के साथ 3 करोड़ की लागत से नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण किया गया है और अब इसकी साज-सज्जा का काम शुरु हो गया है। जल्द ही मार्केट के उद्घाटन को लेकर भी कार्रवाई शुरु हो जाएगी। इसकी तैयारी भी नगर परिषद ने शुरु कर दी है, वहीं नाइट फूड स्ट्रीट में दुकानों को निविदा पर देने के लिए प्रमुख खान-पान कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। 

Advertisements

स्ट्रीट के पहले चरण में एक करोड़ रुपये और दूसरे चरण में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यहां 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गांधी मैदान के साथ खाली जगह को भी दुरुस्त किया गया है और यहां 50 के करीब कारें खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा नाइट फूड स्ट्रीट में आने वाले लोगों को साफ व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए अलग से शौचालय आदि का निर्माण किया गया है, वहीं सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और गार्ड आदि की तैनाती भी की जाएगी। 

Advertisements

छोटे बच्चों के लिए खेल-खिलौनों की सुविधा भी नाइट फूड स्ट्रीट में छोड़ी गई खाली जगह पर मिलेगी। नप के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट के लिए खान-पान से जुड़ी नामी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तिथी 27 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि यहां 60 दुकानें बनाई गई हैं। इनमें 20 दुकानें मांसाहारी खाद्य पदार्थ परोसने के लिए निर्धारित की गई हैं, जबकि 40 दुकानों पर शाकाहारी खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे।   

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button