Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

अधिकत्तर दुकानों में चावल कि शॉर्टेज दिसंबर के आवंटन नवम्बर में वितरण,अधिकारी नहीं करते निरीक्षण

Ad

विपिन कुमार सोनवानी की रिपोर्ट

देवभोग न्यूज.. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत् सरकार ने कुछ मापदंड तय किए हैं जिसके तहत ऐसे परिवार जिनके परिवार का मुखिया विधवा या फिर गंभीर रूप से बीमार हैं ,इस योजना का लाभ इन हितग्राही को दिया जाता हैं, इसके साथ ही भूमिहीन कृषि मजदूर, सीमांत किसान, ग्रामीण कारीगर शिल्पकार जैसे कुम्हार, चर्मकार, बुनकर , लोहार, बढ़ाई, झुग्गी झोपड़ी में रहनें वालें गरीब तपके के परिवार के लिए सरकार के द्वारा राशन दी जा रहीं है लेकिन सरकार कि इस योजना को विभागीय अधिकारी के द्वारा सतत निरीक्षण नहीं होने के चलते यहां के सेल्समैन अपनी मनमानी करने में तुले हैं।
सात तारीख चावल उत्सव लेकिन राशन वितरण नहीं… सरकार के द्वारा महीने के हर सात तारिख को चावल उत्सव मानने का आधिकारिक घोषणा  तो कि हैं लेकिन जिले से लेकर ब्लॉक के अधीकत्तर दुकानें तय तारीख में नहीं खोलते लिहाजा जिले के हितग्राही को महीने के अंतिम सप्ताह तक इन्तजार करना पढ़ता है।

अधिकत्तर राशन दुकानों में चावल का शॉर्टेज .. जिले से लेकर ब्लॉक के अधिकत्तर राशन दुकानों में चावल का कमी हैं लेकिन जिले के अधिकारी से लेकर ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझते लिहाजा सेल्समैन अपनी मनमानी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

हर माह के 15 तारीख को डियो जारी.. माह के 15 तारीख को अगले माह का डियो जारी हो जाता हैं लेकिन सेल्समैन के द्वारा 15 से 20 तारीख के बाद हितग्राहियों का फिंगर लेना प्रारंभ करते हैं क्यों कि यदि कोई दुकानों में शॉर्टेज हैं तो अगले माह के राशन से पुरा करते हैं और यह सिलसिला हर माह जारी होता हैं।

ऑनलाइन होती हैं लेकिन नहीं  हितग्राही को चावल नहीं.. विभागीय वेबसाइटसे मिली ऑनलाइन का आंकड़ा के अनुसार नवम्बर माह में कुल 15811 हितग्राही का ऑनलाइन हों चुका हैं लेकिन जमीनी आंकड़े कुछ अलग हैं यहां सेल्समैन के द्वारा ऑनलाइन तो कर देते हैं आंकड़े दुरुस्थ करने के लिए लेकीन असली में हितग्राही को चावल उसी तारीख में नहीं मिल पाता अब तक मात्र एक हजार हितग्राहियों को ही चावल मिल पाया हैं लेकिन ऑनलाइन आंकड़े कुछ अलग हैं।

दिसंबर का आबंटन जारी दुकानें.. सीतलीजोर, दर्रलीपारा, बरकानी, गंगराजपुर, करलागुड़ा, पुरनापानी, खुटगांव, गिरसूल, दीवानमुड़ा, झाखरपारा, अमाड , सुपेबेड़ा, सेंदमुडा, मुंगिया, कुम्हड़ई कला,  निस्टीगुड़ा इन सभी दुकानें में दिसंबर का आबंटन जारी हों चुका फिर भी नवम्बर माह का भूगतान हितग्राहियों को अब तक नहीं मिला हैं।

घोषणा पत्र नाम मात्र.. माह के अंतिम दिनों में घोषणा पत्र सबमिट कर  माह में कितने हितग्राहियों को चावल मिला और कितने लोगों ने चावल नहीं ले पाए इसकी जानकारी विभाग प्रमुख को दी जाती हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा न तो इसका निरिक्षण कि जाति हैं और न ही किसी प्रकार से भौतिक सत्यापन लिहाजा सेल्समैन के द्वारा हर माह इसी तरह का घोषणा पत्र देकर अधिकारियों को गुमराह किया जाता है।

देवभोग ब्लॉक में कुल 54 दुकानें में राशन कार्ड..34537
अंतोदय..9969
प्राथमिक कार्ड..23296
ऐ पी एल..1115
निशक्तजन..123
विभागीय आंकड़े के मुताबिक़ जिले में अब तक 26 प्रतिशत चावल वितरण हुआ है और देवभोग ब्लॉक में 46 प्रतिशत ऑनलाइन हों चूका है लेकिन इतने हितग्राहियों को चावल नहीं मिल पाया हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button